Sunday 5 January 2014

उत्तराखंड में एसआई व कांस्टेबल के 864 पदों पर होगी भर्ती

6सब इंस्पेक्टर के 514 व कांस्टेबल के 350 पदों पर होगी भर्ती16प्रमुख सचिव गृह ने जारी किए आदेश देहरादून: पुलिस में भर्ती की बाट जोह रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, शासन ने पुलिस महकमे की ओर से कांस्टेबलों के पद सरेंडर कर सब इंस्पेक्टरों के पदों की संख्या बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को सहमति दे दी है। राज्यपाल की सहमति के बाद प्रमुख सचिव गृह ओमप्रकाश की ओर से भर्ती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत सब इंस्पेक्टर के 514 और कांस्टेबल के 350 नए पदों पर भर्ती की जा सकेगी। 1दरअसल, कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने पुलिस फोर्स में सब इंसपेक्टरों की संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया था। इसके लिए उन्होंने सिंतबर माह में शासन की ओर से कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में हुए शासनादेश के अनुसार पुलिस, पीएससी और फायरमैन के 849 पदों को सरेंडर कर इनके स्थान पर सब इंस्पेक्टर की मांग की गई। इसमें आने वाले खर्चो के मद्देनजर इन पदों को कम करने का प्रस्ताव भी भेजा गया। मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद डीजीपी की ओर से 24 दिसंबर को एक और प्रस्ताव शासन को भेजा गया। इसमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, उप निरीक्षक व निरीक्षक के रिक्त पदों की जानकारी भेजी गई।1इसके तहत कांस्टेबल पदों पर कुल रिक्ति 1154 दर्शाते हुए इनमें से 804 पद सरेंडर कर इनके सापेक्ष 514 सब-इंस्पेक्टरों के पदों की मांग की गई। शेष 350 पदों पर कांस्टेबल भर्ती की अनुमति मांगी गई। शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए राज्यपाल के पास भेजा। यहां से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया गया। सब इंस्पेक्टर के पद सीधी भर्ती व विभागीय प्रोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। शासनादेश जारी होने के बाद अब जल्द ही पुलिस मुख्यालय की ओर से इन पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment