Wednesday 14 September 2011

जनरल की नई टीम उत्तराखंड की पिंच पर

प्रकाश पंत, त्रिवेंद्र और भौर्याल का कद बढ़ा निशंक के करीबी मंत्रियों का भी रखा ख्याल सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा विभागों का हुआ गठन
देहरादून - मंत्रिमडल के गठन से लेकर पोर्टफोलियो बंटने तक मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने गुटीय संतुलन का पूरा ख्याल रखा। उन्होंने प्रकाश पंत और त्रिवेंद्र सिंह रावत का कद बढ़ाकर कोश्यारी गुट को संतुलित किया है जबकि निशंक के करीबी मंत्रियों के विभागों में कम काट-छांट कर उनका ख्याल भी रखा गया है। बंटवारे से साफ हो गया है कि सीएम अपनी नई पारी को संभल कर खेलना चाहते हैं। कई मंत्रियों के विभागों में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की गई, लेकिन निष्ठा को तरजीह दी गई है। उक्रांद कोटे के मंत्री दिवाकर भट्ट और निर्दलीय राजेंद्र भंडारी के साथ भी गठबंधन धर्म निभाया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों में विभागों का बंटवारा कर दिया। नई व्यवस्था में प्रदेश में सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन व जनसेवा विभाग का गठन किया गया है।मंत्रिमंडल के गठन के बाद खंडूड़ी के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती कैबिनेट के सहयोगियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि मंत्रियों के विभागों में बहुत अधिक बदलाव की गुंजाइश नहीं है,--- 
भुवन चंद्र खंडूड़ी (मुख्यमंत्री): सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, गोपन कार्मिक, गृह एवं सतर्कता, ऊ र्जा, लोक निर्माण, राज्य सम्पत्ति, वित्त, नागरिक उड्डयन सूचना, वन वन्य जन्तु एवं पर्यावरण, उच्च शिक्षा, सैनिक कल्याण, चिकित्सा शिक्षा संस्कृत शिक्षा, औद्योगिक विकास और जलागम प्रबंधन विभाग। मातबर सिंह कंडारी : सिंचाई, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, विद्यालयी शिक्षा, भारत नेपाल से संबंधित उत्तराखंड की नदी परियोजनाएं व भाषा। बंशीधर भगत : परिवहन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुष एवं आयुष शिक्षा। प्रकाश पंत : संसदीय कार्य, विधायी, प्रोटोकाल, निर्वाचन सेवायोजन आबकारी, पेयजल, नियोजन व पुनर्गठन। दिवाकर भट्ट : राजस्व, भू-प्रबंधन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, प्रौढ़ शिक्षा, खादी एवं ग्रामोद्योग। मदन कौशिक : गन्ना विकास, चीनी उद्योग, नगर विकास, पर्यटन बाह्य सहायतित परियोजनाएं। त्रिवेंद्र सिंह रावत : कृषि, कृषि शिक्षा कृषि विपणन, उद्यान, फलोद्योग, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, आपदा प्रबंधन, तकनीकी शिक्षा। राजेन्द्र भंडारी : पंचायती राज, वैकल्पिक ऊ र्जा, जनगणना, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड कारागार। गोविंद सिंह बिष्ट : न्याय, ग्रामीण अभियंतण्रसेवा और श्रम। श्रीमती विजय बड़थ्वाल : ग्राम्य विकास, महिला कल्याण, बाल विकास, संस्कृति और धर्मस्व। खजान दास : खेलकूद, युवा कल्याण और आवास। बलवन्त सिंह भौर्याल : सचिवालय प्रशासन सूचना प्रौद्योगिकी सहकारिता, समाज कल्याण और विकलांग कल्याण।

No comments:

Post a Comment