Thursday 11 August 2011

स्वतंत्रता दिवस पर 38 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

तीन को सराहनीय सेवा पदक पांच को उत्कृष्ट सेवा सम्मान 18 को सराहनीय से वा सम्मान और 12 को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मिलेगा



देहरादून -पुलिस महानिदेशक ज्योति स्वरूप पांडे ने स्वतंत्रता दिवस पर 38 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान, सराहनीय सेवा सम्मान और विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने वाले तीन पुलिस कर्मियों को परेड मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मी अपने तैनाती स्थलों पर सर्वोच्च पुलिस अधिकारी के हाथों सम्मानित होंगे। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि सराहनीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक उत्तम सिंह जिमिवाल, निरीक्षक ऊधमसिंह नगर, जगत सिंह सामंत, उप-निरीक्षक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर और, जनार्दन प्रसाद उनियाल मुख्य आरक्षी पुलिस मुख्यालय को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित होने वालों में गिरीश चन्द्र टम्टा पुलिस उपाधीक्षक, गणोश प्रसाद बौठियाल निरीक्षक ऊधमसिंहनगर, किशन सिंह रावत प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, प्रेम सिंह रावत निरीक्षक पुलिस मुख्यालय और रमेश चंद्र जोशी उप-निरीक्षक सीआईडी सेक्टर हल्द्वानी शामिल हैं। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न नवीन चन्द्र त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, उम्मेद सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक व मण्डलाधिकारी, देहरादून, दीवानी राम आर्य पुलिस उपाधीक्षक, नैनीताल, धनीराम, पुलिस उपाधीक्षक, चम्पावत, पूरण सिंह शाह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार, गोपाल सिंह दसौनी, निरीक्षक पुलिस मुख्यालय, राजेन्द्र दास, दलनायक, 40 पीएसी हरिद्वार, दानीराम, अग्निशमन अधिकारी, देहरादून, उषा किरन बलूदी, सहायक उपनि रीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून, उमेश चन्द्र काण्डपाल, प्रधान परिचालक संचार मुख्यालय, मोहन चन्द्र जोशी, उप-निरीक्षक बागेवर, श्याम लाल, उप-निरीक्षक पिथौरागढ़, प्राणी दत्त पुरोहित, मुख्य आरक्षी सतर्कता मुख्यालय, हरदयाल सिंह, मुख्य आरक्षी सीआईडी सेक्टर देहरादून, कमान राम, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, दान सिंह खेर, लीडिंग फायरमैन, अल्मोड़ा, सोबन सिंह, मुख्य आरक्षी 46वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, होशियार सिंह, मुख्य आरक्षी पीएसी रुद्रपुर के नाम शामिल हैं। विशिष्ट कार्य के लिये सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित होने वालों में अरविन्द सिंह रावत, निरीक्षक, शिव प्रसाद डबराल, उपनि रीक्षक, बलबीर सिंह, उप-निरीक्षक, दिग्पाल सिंह कोहली, उप-निरीक्षक , कुशलपाल सिंह, चमन कुमार, आरक्षी प्रतीक कुमार, आरक्षी, विपुल कुमार,आरक्षी, सोहन लाल, आरक्षी, सभी जनपद देहरादून, रितेश कुमार व अमित कुमार आरक्षी जनपद पौड़ी गढ़वाल के साथ ही आदित्य कुमार और आरक्षी जनपद ऊधमसिंहनगर का नाम शामिल है।


No comments:

Post a Comment