Friday 22 April 2011

पद्मश्री प्रो. डीडी शर्मा को उत्तराखंड भाषा सम्मान

हल्द्वानी: प्रसिद्ध भाषाविद व पद्मश्री प्रो. डीडी शर्मा को उनके शोधपरक ग्रंथों के लिए एक और सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से उत्तराखंड भाषा सम्मान प्रदान किया है। नवाबी रोड निवासी प्रो. डीडी शर्मा को यह सम्मान मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा देहरादून में 16 अप्रैल को दिया गया है। प्रो. शर्मा के अब तक 56 अनुसंधान ग्रंथों, 200 से अधिक अनुसंधान पत्रों का प्रकाशन किया जा चुका है। उत्तराखंड पर ही उनके 28 ग्रंथ प्रकाशित हैं। इसमें 16 हिन्दी और 12 अंग्रेजी विषय पर हैं। उनके द्वारा प्रकाशित कल्चरल हिस्ट्री ऑफ उत्तराखंड एवं हिमालय के खश ग्रंथों की खूब चर्चा हो रही है। इससे पहले प्रो. शर्मा को राष्ट्रपति सम्मान, मिलेनियम सम्मान, वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा युगाब्द सम्मान, ज्ञान कल्याण दातव्य न्यास दिल्ली द्वारा सरस्वती सम्मान, साहित्य शिरोमणी सम्मान, भागीरथी सम्मान, केदार संस्कृति संस्थान का केदार गौरव सम्मान, कुमाऊं गौरव सम्मान समेत तमाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। श्री शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार उनके अथक प्रयासों का ही फल है।

No comments:

Post a Comment