Tuesday 5 April 2011

82 हजार युवाओं को मिल सकता है रोजगार

सरकार चाहे तो बेरोजगारों की हो सकती है बल्ले-बल्ले ताजा आंकड़ों में हुआ खुलासा, कई महकमों में रिक्त हैं 82 हजार पद कई विभागों में तो 50 प्रतिशत से भी अधिक पद हैं खाली प्रदेश में विभिन्न सरकारी महकमों में करीब 82,000 पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें राजकीय व सहायतित विभागों सहित निगम भी शामिल हैं। सरकार चाहे तो इन पदों में भर्ती कर बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया करा सकती है। इससे जहां कार्मिकों की कमी से जूझ रहे विभागों को राहत मिलेगी, वहीं विकास की गति को नया आयाम मिलेगा। वर्तमान में प्रदेश में लाखों की संख्या में युवा रोजगार की तलाश में घूम रहे हैं। इसके लिए वह प्रदेश से भी पलायन कर रहे हैं। कार्मिकों की कमी का बहाना बना कर विभाग विकास कायरे में लापरवाही बरत रहे हैं। आलम यह है कि कई विभागों में 50 प्रतिशत से भी अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 120 राजकीय विभागों में कुल 246299 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 178268 पद पर कार्मिक हैं, जबकि 68031 पद रिक्त चल रहे हैं। इसी प्रकार करीब 30 ऐसी संस्थाएं व बोर्ड जो कि राज्य सरकार की सहायतित हैं, इनमें कुल 19,464 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 13,425 पद ही भरे हैं, शेष 6039 पद रिक्त चल रहे हैं। प्रदेश के 24 निगमों में कुल 32,544 पद स्वीकृत हैं। इन निगमों में 25287 पद ही भरे हैं, शेष 7257 पद इनमें भी रिक्त चल रहे हैं। इस प्रकार प्रदेश में विभिन्न महकमों में कुल 81327 पद रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त करीब 500 पद ऐसे हैं जो उत्तरप्रदेश के विकल्पधारियों से भरे हुए हैं। यदि इन सभी को वापस उत्तर प्रदेश भेज दिया जाए तो इन पदों पर भी प्रदेश के बेरोजगारों को भर्ती किया जा सकता है। विगत दिनों सरकार ने करीब 50 हजार सरकारी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। बावजूद इसके इसमें अभी उसे सफलता हासिल नहीं हो सकी है। सरकार की मंशा यदि साफ रही तो ताजा आंकड़ों से उसके समक्ष और अतिरिक्त सरकारी रोजगार उपलब्ध कराने के अवसर उपलब्ध हो गए हैं। कई महकमें ऐसे हैं जहां कार्मिकों की भर्ती करना अतिआवश्यक है। शासन की बात करे, जहां से पूरे प्रदेश का संचालन होता है। वह भी कार्मिकों की कमी से जूझ रहा है। सचिवालय में कुल 1664 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 829 पद रिक्त चल रहे हैं। प्रदेश को राजस्व उपलब्ध कराने वाला वाणिज्य कर विभाग में कुल 1891 पदों के सापेक्ष 1090 पद रिक्त चल रहे हैं। कोषागार निदेशालय में कुल 49 पद स्वीकृत है जिसमें मात्र 15 पद भरे हैं। प्रदेश की योजना का जिम्मा जिस योजना विभाग के पास है उसमें 101 पद के सापेक्ष 80 पद रिक्त चल रहे हैं। पुलिस विभाग में 4054 पद रिक्त चल रहे हैं। कारगार में कुल 704 पदों के सापेक्ष 262 पद रिक्त चल रहे हैं। यही हाल विद्यालयी शिक्षा का है। इसमें कुल 86642 पदों के सापेक्ष 18,737 पद रिक्त चल रहे हैं। उच्च शिक्षा में 2585 पदों के सापेक्ष 1201 पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य विभाग में 13870 पदों के सापेक्ष 4324 पद रिक्त हैं। होम्योपैथी विभाग में 417 पदों के सापेक्ष 187 पद रिक्त चल रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा में 619 पद के सापेक्ष 422 पद रिक्त है।, आयुव्रेदिक एवं यूनानी सेवाओं में 3138 पदों के विपरीत 893 पद रिक्त हैं। यही हाल परिवार कल्याण का है, कुल 3777 पदों के सापेक्ष 1115 पद खाली हैं। महिला सशक्तिकरण में 34065 पद के सापेक्ष 14460 पद रिक्त हैं। यही हाल अन्य विभागों का भी है।

No comments:

Post a Comment