Thursday 30 July 2009

वायु सैनिकों की भर्ती को पिथौरागढ़ में होगी रैली

पिथौरागढ़: पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी वायु सेना पिथौरागढ़ में सैनिकों की भर्ती करेगी। भर्ती में कुमाऊं मण्डल के समस्त जिलों के युवा भागीदारी कर सकेंगे। वायु सेना के दिल्ली स्थित कार्यालय के हवाले से सूचना विभाग ने बताया वायु सेना के लिए भर्ती 29 अक्टूबर से शुरु होगी। छ: दिन चलने वाली इस भर्ती में ग्रुप एक्स और गु्रप और वाई के पदों के लिए भर्ती की जायेगी। ग्रुप एक्स में भर्ती के इच्छुक युवाओं को इण्टरमीडिएट परीक्षा गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। तीन वर्षीय मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रानिक, आटोमोबाइल्स, कम्प्यूटर साइंस, इंस्टूमेंटेशन टेक्रालॉजी में डिप्लोमा धारी भी इस भर्ती में भागीदारी कर सकेंगे। ग्रुप वाई में भर्ती के लिए अभ्यर्थी को साइंस, आर्ट, कामर्स में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 17 से 22 वर्ष के युवा इस भर्ती में भाग ले सकेंगे। भर्ती में कुमाऊं मण्डल के सभी जिलों के युवा भाग ले सकेंगे।

No comments:

Post a Comment