Monday 1 June 2009

भाजपा के गढिय़ा ने जीता कपकोट उपचुनाव

सात हजार मतों से मारा मैदान,कांग्रेस तीसरे स्थान पर लुढ़की बागेश्वर: कपकोट उपचुनाव भाजपा ने सात हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत लिया है। भाजपा के शेर सिंह गढिय़ा ने एनसीपी प्रत्याशी कुंती परिहार को सात हजार से भी अधिक मतों से पराजित किया। कांग्रेस को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। कपकोट उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रयास किया तथा उपचुनाव जीतने में कामयाबी हासिल कर ली। भाजपा के शेर सिंह गढिय़ा ने एनसीपी प्रत्याशी कुंती परिहार को 7167 मतों से पराजित किया। शेर सिंह ने 13823 मत हासिल किये। एनसीपी प्रत्याशी कुंती परिहार को 6656 मत मिले। कांगे्रस अप्रत्याशित तरीके से तीसरे स्थान पर रही। कांगे्रस प्रत्याशी चामू सिंह गस्याल को 6413 मत मिले। उत्तराखंड क्रांति दल प्रत्याशी हरीश पाठक को 1247, निर्दलीय कुंदन कोरंगा को 683, सपा के उमेश राठौर को 590, निर्दलीय रमेश कृषक को 570 तथा किशन राम को 297 मत मिले। मात्र दो मतदाताओं ने पोस्टल मत का प्रयोग किया। एक-एक मत भाजपा व उक्रांद ने प्राप्त किया। चुनाव आयोग के प्रेक्षक पीएन श्री निवासाचारी, रिटर्निंग आफीसर शिवचरण द्विवेदी, जिलाधिकारी डीएस गब्र्याल, सहायक निर्वाचन अधिकारी हरबीर सिंह ने विजेता प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ जिला मुख्यालय तथा कपकोट तहसील मुख्यालय में विजय जुलूस निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने एक फैक्स संदेश में भाजपा की जीत को कपकोट वासियों की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कपकोट से उनका भावनात्मक लगाव रहा है। चुनाव परिणाम से स्पष्ट से है कि वहां के लोग आज भी उन्हें अपना मानते ह

No comments:

Post a Comment