Monday 23 March 2009

अब किताबों में पढि़ये भारत-तिब्बत व्यापार

, हल्द्वानी : भारत-तिब्बत (हुणदेश) व्यापार अब किताबों में पढ़ने को मिलेगा। रविवार को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर प्रकाशित तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुस्तके प्रकाशित होने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। रविवार को दुर्गा सिटी सेंटर में आयोजित पुस्तकों को विमोचन मुख्य अतिथि शेर सिंह रावत पूर्व संयुक्त सचिव (भारत सरकार) एवं मुख्य सूचना आयुक्त आरएस टोलिया ने किया। श्री रावत ने कहा कि तिब्बत व्यापार आजादी से पूर्व से ही भारत एवं तिब्बत के बीच व्यावसायिक गतिविधियों का आधार रहा है। हुणदेश (जिसे अंग्रेजी हुकूमत के 19 वीं सदी में उत्तर भारत में प्रभुत्व जमाने के बाद तिब्बत कहा जाने लगा) के साथ कुमाऊं गढ़वाल के व्यावसायिक संबंध रहे हैं।

No comments:

Post a Comment