Tuesday 17 March 2009

जीप दुर्घटना में एक की मौत सात घायल

Mar 17, पौड़ी गढ़वाल। किर्खू के समीप हुई जीप दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस किर्खू के समीप एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें रामेश्वरी देवी पत्‍‌नी धर्म सिंह, ग्राम कुलासू की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में रंजना (7 वर्ष) पुत्री अर्जुन सिंह, ग्राम कुलासू, नीरज (15 वर्ष) पुत्र जगमोहन सिंह ग्राम पीपली, सुधा (17 वर्ष) पुत्री डीएस नेगी ग्राम कुलासू, अमर मोहन (19 वर्ष) पुत्र जगमोहन सिंह ग्राम पीपली, वीरेन्द्र सिंह (18 वर्ष) पुत्र ठाकुर सिंह ग्राम पीपली, संतोष (22 वर्ष) पुत्र रामचन्द्र सिंह ग्राम कुलासू व पंकज (12 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह ग्राम पीपली शामिल है। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ललित गुसांई ने बताया कि घायलों की स्थिति ठीक है। जीप संख्या का पता नहीं चल पाया है।

No comments:

Post a Comment