Wednesday 25 February 2009

पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ी

24 feb- नैनीताल: लगातार अवकाश के चलते पर्यटन नगरी नैनीताल में सोमवार को पर्यटकों की चहल-पहल दिखाई दी। नगर के कई पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। फलस्वरूप पर्यटन कारोबारियों की आमदनी में भी इजाफा हुआ। शहर में शनिवार से पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया था। सोमवार को भी पर्यटक स्थलों में काफी संख्या में सैलानी नजर आए। नैनी झील में सैलानियों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। Fोव्यू, केव गार्डन, लवर्स प्वाइंट आदि पर्यटन स्थलों की सैलानियों ने सैर की। काफी संख्या में सैलानी चिडि़याघर देखने भी पहुंचे। इधर निगम का रोप-वे बंद होने के कारण Fोव्यू में पर्यटकों की आमद कम रही। शाम के वक्त शहर के माल रोड पर कई नव विवाहित जोड़े टहलते नजर आए।

No comments:

Post a Comment