Thursday 26 February 2009

कुमाऊं मंडल में ६७ प्रधानाचार्य पदोन्नतनैनीताल।

25 feb- शिक्षा विभाग ने कुमाऊं मंडल के विभिन्न इंटर कालेजों में तैनात ६७ अस्थायी प्रधानाचार्यों को उनकी चार साल की संतोषजनक सेवा के बाद स्थायी कर पदोन्नति का तोहफा दिया है।बता दें कि ये सभी प्रधानाचार्य इस समय हाईस्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। उन्हें इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यों के पदों पर अस्थायी रूप से तैनाती दी गई थी। उन्हें वेतनमान हाईस्कूल के प्रधानाचार्य का ही दिया जा रहा था। अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं डा. कुसुम पंत ने बताया कि इन प्रधानाचार्यों की चार वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद विभागीय चयन समिति ने उन्हें स्थायी रूप से प्रधानाचार्य पद पर प्रोन्नति दे दी। ९० फीसदी प्रधानाचार्यों को उन्हीं विद्यालयों में तैनाती दी गई। शेष १० फीसदी को उनके वर्तमान तैनाती स्थल के आसपास प्रोन्नति दी गई। इसके तहत अल्मोड़ा जनपद में २६, पिथौरागढ़ में १४, नैनीताल में १३, चंपावत में छह और ऊधमसिंह नगर एवं बागेश्वर में चार-चार प्रधानाचार्यों को पदोन्नत किया गया।

No comments:

Post a Comment