Saturday 21 February 2009

दो अनशनकारी प्रशासनिक सहायकों की स्थिति गंभीरनई टिहरी। भूख हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय रोजगार गारंटी ए1ट के प्रशासनिक सहायकों में दो लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अन्य सात सहायक अभी अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा बहाली न होने तक अनशन जारी रखा जाएगा।राष्ट्रीय रोजगार गारंटी ए1ट में कार्यरत प्रशासनिक सहायकों को कार्यमु1त करने के विरोध में उन्होंने कल1ट्रेट परिसर में १८ फरवरी से आमरण अनशन शुरू कर दिया था। दो अनशनकारी शीशपाल और ममराज बिष्ट के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर उपजिलाधिकारी हरक सिंह रावत ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। जबकि, अनशनकारी सुमन पेटवाल, कृष्णानंद डंगवाल, दिनेश प्रसाद, गजेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र, अनूप बडोनी और उ6मेद चौहान ने कहा जब तक सभी प्रशासनिक सहायकों को बहाल नहीं किया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा ए1ट रोजगार देने की बात करता है, ना कि रोजगार से हटाने की।

No comments:

Post a Comment