Tuesday 20 January 2009

नियुक्ति की मांग पर अड़े राज्य आंदोलनकारी

20 jan- नैनीताल: राज्य आंदोलनकारियों ने आंदोलन के दौरान जेल गए व हिरासत में लिए गए बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति देने की मांग की है। आंदोलनकारियों ने एक सप्ताह में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू न करने पर गंभीर कदम उठाने की चेतावनी दी है। विधायक खड़क सिंह बोहरा के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारियों का शिष्टमंडल डीएम हरिताश गुलशन से मिला और नियुक्ति व प्रमाण पत्र दिए जाने को लेकर वार्ता की। वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों का कहना था कि वह वर्ष 1990 से 1994 तक जेल गए। इस दौरान घायल व हिरासत में लिए गए लोगों को राज्य आंदोलनकारी घोषित कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र जारी करने का आग्रह भी किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो गणतंत्र दिवस पर राज्य आंदोलनकारी आत्मदाह को विवश होंगे। डीएम से वार्ता के बाद प्रस्तावित आंदोलन एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया। मालूम हो मांगों के समर्थन में राज्य आंदोलनकारियों ने सोमवार से आमरण अनशन की चेतावनी दी थी। शिष्टमंडल में चंद्रशेखर डुंगरियाल, पुनीत टंडन, ललित जोशी, विनोद पाण्डे, पूरन सिंह मेहरा, जीशान नबी, लच्छू लोहनी, मुकुल काण्डपाल, रवि रावत, नंदन सिंह, विवेक वर्मा, राजीव साह, चंद्रशेखर जोशी, बालम भण्डारी, आसिफ अली आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment