Tuesday 20 January 2009

नए आईजी की नजर भी दून के ट्रैफिक पर

20 jan- देहरादून एमए गणपति ने सोमवार को गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने महानिरीक्षक अशोक कुमार से चार्ज लिया। श्री गणपति ने कहा कि आम आदमी की शिकायतों का निराकरण उनकी प्राथमिकता में होगा। अपराध एवं कानून व्यवस्था का चार्ज देख रहे एमए गणपति को गढ़वाल रेंज का आईजी नियुक्त किया गया था, जबकि गढ़वाल रेंज के आईजी अशोक कुमार को कुमाऊं रेंज स्थानांतरित किया गया था। सोमवार को अशोक कुमार ने एमए गणपति को चार्ज सौंपा। इस अवसर पर श्री गणपति ने कहा कि अपराध नियंत्रण और सुचारु यातायात उनकी पहली प्राथमिकता में रहेगा।

No comments:

Post a Comment