Thursday 22 January 2009

रोडवेज बस खाई में गिरी, 13 घायल

22 jan-रामनगर: दिल्ली से बैजरों जा रही रोडवेज बस बीस फुट गहरी खाई में गिर गयी। इससे बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को चिकित्सकों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया। बस चालक के झपकी लेने के कारण दुर्घटना हुई, मौका पाकर चालक फरार हो गया। मंगलवार की सांय सात बजे रामनगर रोडवेज डिपो की बस (यूए-जे 07-1789) दिल्ली से बैजरों के लिए रवाना हुई। रात दो बजे बस रामनगर पहुंची। वहां से बस बैजरों के लिए चली। रास्ते में चिमटाखाल के पास बस अचानक खाई में जा गिरी। रात में ही मौके पर पहुंची सल्ट व रामनगर की 108 के कर्मचारियों द्वारा बमुश्किल घायलों को बाहर निकालकर रामनगर चिकित्सालय लाया गया। हादसे में चन्द्रपाल रावत (52) ग्राम चंदोली थैलीसैण, मंगल सिंह नेगी (53) ग्राम जसपुर खाल तहसील थैलीसैंण, अर्जुन रावत (23) ग्राम कुठैल धूमाकोट, कविराज गुंसाई (50) निवासी अरकडाई थैलीसैंण, दयाल सिंह (46) ग्राम सिन्टूरी थैलीसैंण, हरपाल शर्मा (22) निवासी सेक्टर बाईस नोयडा, अभिषेक सिंह (6) ग्राम जसपुर पौड़ी गढ़वाल, विनोद सिंह (29) ग्राम मटेला बैजरों, ब्रह्मानंद (55) ग्राम गासो पौड़ी को रामनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि महेन्द्र सिंह (31) ग्राम जसपुर पौड़ी गढ़वाल, परिचालक संतोष कुमार सेनी (26) ग्राम खेड़ा कलोनी रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर, गीता देवी (62) निवासी सिमरखेत डौडियाल निवासी बैजरों, विमला देवी (50) ग्राम ठिठोरिया बैजरों को गंभीर हालत होने पर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकुल पंत व एजीएम डीएस गंगवार, रामनगर उपजिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र पिंचा, तहलसीदार हरगिरी गोस्वामी, कोतवाल आनंद सिंह गुंसाई, सल्ट थानाध्यक्ष आर सी लोहनी, पालिकाध्यक्ष मो. अकरम ने चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

No comments:

Post a Comment