Saturday 24 January 2009

उत्तराखंड निवासी कमांडो गजेंद्र सिंह समेत 11 को अशोक चक्र

24 jan-

शत्-शत् नमन् नई दिल्ली, आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के कमांडो गजेंद्र सिंह और दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर एमसी शर्मा समेत ग्यारह लोगों को अशोक चक्र प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शांति काल में वीरता के इस सर्वोच्च पुरस्कार पर अपनी मंजूरी दे दी है। 26नवंबर के मुंबई आतंकी हमले के दौरान वीरता के लिए करकरे, मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, अशोक काम्टे, विजय सालस्कर, हवलदार गजेंद्र सिंह और मुंबई पुलिस के तुकाराम ओम्बले को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। दिल्ली में बटला हाउस मुठभेड़ में शहीद हुए इंस्पेक्टर शर्मा को भी अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। कर्नल जोजिन थामस, उड़ीसा के विशेष पुलिस बल के सहायक कमांडेंट प्रमोद सतपथी व हवलदार बहादुर सिंह वोहरा और मेघालय के पुलिस उपाधीक्षक पी. दींगदोह को भी अशोक चक्र से नवाजा जाएगा।

No comments:

Post a Comment