Saturday 1 November 2008

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद

रुद्रप्रयाग, : वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा अर्चना के बीच 3१ अक्टूबर गृुरुवार को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। हजारों भक्तों के जयकारों के साथ बाबा की उत्सव डोली पंचकेदार की गद्दीस्थल ओंकारेश्र्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई। अब छह महीने तक ओंकारेश्र्वर मंदिर में ही भोले बाबा की पूजा अर्चना होगी। प्रात: ठीक आठ बजे वेदपाठी व पुरोहितों ने वैदिक मंत्र व विधि-विधान के साथ केदारनाथ के कपाट बंद कर दिए।

No comments:

Post a Comment